फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘धूम’ स्टाइल में पीछा कर दबोचा कार चोर

Mon, 24 Feb 2014 01:19 AM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
वसुंधरा से कार चोरी कर भागे चोर को मुरादनगर पुलिस ने ‘धूम’ स्टाइल में कई किलोमीटर पीछा कर दबोचा लिया। हालांकि वह ढाई घंटे तक पुलिस को चकमा देता रहा।
विज्ञापन


पकड़ा गया वाहन चोर असलम तारापुरी मेरठ का रहने वाला है। पहले दो बार दिल्ली से कार चोरी कर अमरोहा में 15-15 हजार में बेच चुका है। एसपी देहात ने सिपाहियों को पुरस्कार देने की घोषणा की है।

रविवार करीब सवा तीन बजे वसुंधरा से कार चोरी हो गई। कार मालिक राजेश भारद्वाज ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना वायरलेस पर प्रसारित हुई। सभी थानों की पुलिस सक्रिय हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाई घंटे इधर-उधर कार घुमाने के बाद करीब पौने छह बजे मोरटा के पास हाईवे-57 पीसीआर ने दबोचा। एसओ आरपी शर्मा ने बताया सिपाहियों मनीष और योगेंद्र ने कार को रोकने का इशारा किया, लेकिन चोर ने कार की रफ्तार बढ़ा दी। पीछा कर सिपाहियों ने कार को आयुध निर्माणी के पास ओवरटेक कर रोककर उसे पकड़ लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें