फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनचरी कैंप से एयरफोर्स स्टेशन को खतरा

Thu, 21 Jan 2016 04:05 PM IST
शाहनवाज आलम/ अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-गुड़गांव बॉर्डर स्थित धनचरी कैंप में चल रही गतिविधियां रजोकरी एयरफोर्स स्टेशन के लिए खतरा है।
विज्ञापन


पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के बाद बॉर्डर से सटे एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा के लिए इस पर्यटन केंद्र की गतिविधियों को बड़ा खतरा बताते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की गई है।

एयरफोर्स मुख्यालय ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर इस पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है। पत्र मिलने के बाद प्रशासन इस पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, पठानकोट हमले के बाद देश के प्रमुख सुरक्षा एजेंसियों के ठिकानों पर हाई अलर्ट है। सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो। सुरक्षा एजेंसियां भी अपनी तरफ से सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त करने में जुट गई हैं।

एयरफोर्स मुख्यालय ने अपने पत्र में कहा है कि स्टेशन के नजदीक बिना अनुमति के स्थानीय निकाय द्वारा निर्माण किया जा रहा है। जो एयरफोर्स की सुरक्षा के लिए खतरनाक है। स्टेशन के नजदीक बहुमंजिला इमारतों की वजह से आसानी से स्टेशन के अंदर की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है।

बता दें कि 2010 में राष्ट्रमंडल खेल के वक्त पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अतुल्य भारत अभियान के तहत धनचरी कैंप को तैयार किया गया था। करीब 60 एकड़ जमीन में फैले इस कैंप में कई विदेशी आते हैं। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए यह बेहतर विकल्प है।

पर्यटन विभाग कैंप में कई तरह की गतिविधियां आयोजित करता है। आमतौर पर कैंप के अंदर शादी के लिए यह जगह बुक की जाती है। रात में कई तरह की गतिविधियों पर एयर फोर्स ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि आसानी से कोई भी यहां से एयरफोर्स स्टेशन के अंदर रात में चल रही गतिविधियों पर नजर रख सकता है। इससे स्टेशन की सूरक्षा को खतरा हो सकता है।

अभी है शादी के लिए बुक
यहां पर अभी भी शादी के लिए बुकिंग जारी है। 27 जनवरी को एक शादी के लिए पर्यटन विभाग की ओर से धनचरी कैंप को बुक कराया गया है। एयरफोर्स द्वारा इस पर सवाल उठाने के बाद अब अधिकारियों ने इस पर नए तरीके से विचार करना शुरू किया है। इस पर सभी प्राधिकरण से अनापत्ति प्रमाण पत्र की शर्तें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन


सरकार को लगेगा झटका
हरियाणा सरकार धनचरी कैंप को पर्यटन केंद्र के रूप में और विकसित कर नई गतिविधियां कराने की तैयारी कर रही थी। हाल ही में पर्यटन मंत्री राम बिलास शर्मा ने यहां का दौरा कर जायजा लिया था। पर्यटन विभाग की ओर से वन पर्यटन के रूप में यहां पर संभावनाएं तलाश की जा रही थीं, लेकिन एयरफोर्स ने इस पर सवाल खड़ा कर सरकार के मंसूबों को पानी फेर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें