फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हाईटेशन तार की चपेट में आने से ढाबे के कर्मचारी की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमन विहार इलाके की घटना, ढाबे की छत पर फ्लेक्स बोर्ड लगाने के दौरान हुआ हादसा
विज्ञापन

पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया, पुलिस कर रही है मामले की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अमन विहार इलाके में ढाबे की छत पर फ्लेक्स बोर्ड लगा रहे एक कर्मचारी की हाईटेंशन के चपेट में आने से मौत हो गई। उसे बचाने की कोशिश में एक अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोग दोनों को पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने 30 साल के जगदंबा को मृत घोषित कर दिया। कृष्णा का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत में सुधार है। पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि रविवार दोपहर 3.40 बजे संजय गांधी अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैलाश विहार निवासी जगदंबा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कृष्णा का जिस अस्पताल में इलाज चल रहा था वहां पहुंची पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मुबारकपुर स्थित प्रिंस पंजाबी ढाबा में वह और कैलाश काम करते थे। दोपहर करीब तीन बजे मालकिन ने उसे ढाबे की छत पर फ्लेक्स बोर्ड लगाने के लिए कहा तभी हादसा हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमन विहार थाने में इस बाबत मामला दर्ज कर लिया गया है। चूंकि घटना करंट लगने से संबंधित है, इसलिए कारण का स्वतंत्र मूल्यांकन करने के लिए विद्युत निरीक्षक को एक पत्र लिखा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें