फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन भक्त कर सकेंगे सद्गुरु माता सविंदर के अंतिम दर्शन, बुधवार को निकलेगी अंतिम यात्रा

Mon, 06 Aug 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

संत निरंकारी मिशन की 5वीं सद्गुरु माता सविंदर के निधन से भक्तों में शोक की लहर है। दिल्ली सहित देश के कोने-कोने से निरंकारी भक्त माता सविंदर हरदेव महाराज के अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली निकल पड़े हैं। उनका पार्थिव शरीर रविवार रात नौ बजे अंतिम दर्शन के लिए रख दिया गया है।

विज्ञापन


अगले दो दिन तक माता का पार्थिव शरीर ग्राउंड 8 पर रहेगा। उधर, विदेशों से भी भक्तों के दिल्ली पहुंचने की जानकारी मिली है। मीडिया प्रभारी कृपा सागर ने बताया कि संत निरंकारी मंडल ने तय किया है कि उनकी अंतिम यात्रा बुधवार 8 अगस्त को सुबह 9 बजे प्रारंभ होगी। उनका अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर दोपहर 12 बजे होगा।

माता सविंदर के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरणा लेने के लिए एक विशेष सत्संग कार्यक्रम सद्गुरु माता सुदीक्षा के सानिध्य में 8 अगस्त को शाम चार बजे होगा। सत्संग निरंकारी सरोवर के सामने ग्राउंड नंबर दो पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सविंदर निरंकारी मिशन की पहली महिला सद्गुरु थीं

निरंकारी मिशन की पहली महिला प्रमुख सविंदर कौर - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि माता सविंदर निरंकारी मिशन की पहली महिला सद्गुरु थीं। उन्होंने अपनी सबसे छोटी बेटी सुदीक्षा को जिम्मेदारी सौंपी है। इससे माता सुदीक्षा दूसरी महिला सद्गुरु बनी हैं।

माता सविंदर 13 मई 2016 से 16 जुलाई 2018 तक मिशन की सद्गुरु रहीं। 13 मई को हरदेव महाराज का कनाडा में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। माता के निधन की पुष्टि के लिए बड़ी संख्या में फोन आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें