फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: राजौरी गार्डन में 1.5 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य, मंत्री सिरसा ने किया परियोजनाओं का शुभारंभ

Tue, 01 Apr 2025 07:02 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

इन विकास कार्यों के तहत करीब 30 लाख रुपये की लागत से नई पाइप लाइन संत नगर एक्सटेंशन (गली नंबर 5 के पास) और श्याम नगर एक्सटेंशन मेन रोड में डाली जा रही है। मंत्री ने कहा कि नई पाइप लाइन बिछने से लोगों को साफ और शुद्ध पेयजल मिलेगा।
विज्ञापन
मनजिंदर सिंह सिरसा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र में 1.5 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य होंगे। सोमवार को मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इन विकास कार्यों के तहत करीब 30 लाख रुपये की लागत से नई पाइप लाइन संत नगर एक्सटेंशन (गली नंबर 5 के पास) और श्याम नगर एक्सटेंशन मेन रोड में डाली जा रही है। इसके अलावा करीब 82 लाख रुपये की लागत से विष्णु गार्डन और टीसी कैंप में सीवर लाइन के नवीनीकरण कार्य की शुरुआत की गई।

विज्ञापन


करीब 28 लाख रुपये की लागत से वार्ड नंबर-96 में छह से अधिक गलियों की सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है। इसमें तीतरपुर, डी ब्लॉक एक्सटेंशन, टैगोर गार्डन और राजौरी गार्डन के प्रमुख स्थानों को शामिल किया गया है।

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि नई पाइप लाइन बिछने से लोगों को साफ और शुद्ध पेयजल मिलेगा। वहीं, सीवर लाइन के नवीनीकरण से गंदगी और जलभराव की समस्या कम होगी, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी कम होंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा किया जा रहा है। साफ पानी और सही सीवरेज व्यवस्था नागरिकों का बुनियादी हक है।
विज्ञापन


जनकपुरी में मुख्य सीवर लाइन बदलने के कार्य शुरू
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र जनकपुरी में मेजर पी श्री कुमार मार्ग के पास सीटूसी पॉकेट 12 और सीटूसी गेट नंबर एक के पास सीवर लाइन डालने के काम का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए इस क्षेत्र के साथ-साथ जनकपुरी क्षेत्र की सभी सीवर लाइन की जांच भी की जा रही है और पुरानी व कम क्षमता वाली सीवर लाइन बदलने या मरम्मत करने के निर्देश दिए गए हैं। सूद ने यह भी बताया कि पुरानी सीवर लाइन के कारण उनका गंदा पानी सड़कों पर जमा हो जाता था जिसके कारण गंदगी, बदबू और मच्छर आदि पैदा होते थे, साथ ही यह दुर्घटना का भी कारण बनते थे। इन सब समस्याओं को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर सीवर का काम किया जा रहा है। उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात आने से पहले सभी सीवर लाइनों को आधुनिक तकनीक की मशीनों का इस्तेमाल कर साफ कर दिया जाए ताकि इनमें पानी का फ्लो बेहतर हो सके। उन्होंने इसके अतिरिक्त जहां-जहां नालियां और सीवर आदि टूटे हुए हैं उनको भी तत्काल प्रभाव से मरम्मत करने के आदेश दे दिए गए हैं।

स्थानीय निवासियों से की मुलाकात
मंत्री ने स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और उन्हें बिजली, पानी, सफाई एवं सड़कों सहित अन्य नागरिक सुविधाओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और नागरिकों को स्वच्छ, स्वस्थ व बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें