फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में फेल हुए दिल्ली मिल्क स्कीम के दूध के नमूने, दूध में मिला डिटर्जेंट

Sat, 22 Dec 2018 03:21 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेंमो
विज्ञापन

नोएडा में दूध सप्लाई करने वाली दिल्ली मिल्क स्कीम कंपनी के पॉश्चराइज्ड दूध के नमूने लैब में फेल हो गए हैं। दूध में डिटर्जेंट समेत कई अन्य हानिकारक पदार्थ मिले हैं जो सेहत के लिए काफी हानिकारक हैं। खाद्य विभाग ने शुक्रवार को कंपनी की रिपोर्ट लखनऊ खाद्य विभाग के आयुक्त के पास भेज दी है। वहां से अनुमति मिलते ही कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन


जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि दिल्ली मिल्क स्कीम कंपनी नोएडा में दूध सप्लाई करती है। इस कंपनी का दूध नोएडा सेक्टर-24 एनटीपीसी ऑफिस में स्थित इंडियन कॉफी हाउस में भी सप्लाई होता है। 9 मई 2018 को खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर दूध के नमूने लिए थे। नमूने जांच के लिए कलकत्ता लैब में भेजा गया। सोमवार को लैब की रिपोर्ट आ गई है।

उन्होंने बताया कि दूध में डिटर्जेंट समेत कई हानिकारक पदार्थ मिले हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हैं। संबंधित विभाग के आयुक्त की अनुमति मिलते ही कंपनी के खिलाफ एसीजेएम कोर्ट में मुकदमा दायर किया जाएगा। आरोप साबित होने पर दो साल से अधिक की सजा और जुर्माना लगाने का प्रावधान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें