फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट के बावजूद बदमाशों ने महिला को कार में खींचा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में हाई अलर्ट के बावजूद बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। रणहौला इलाके में शनिवार रात कार सवार बदमाशों ने एक बुटीक मालकिन को कार में खींचने का प्रयास किया। हालांकि महिला खुद को बदमाशों के चंगुल से छुड़ाने में कामयाब रही।
विज्ञापन


इस दौरान बदमाशों से हुई धक्का-मुक्की में महिला को चोटें लगी। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, 28 वर्षीय महिला सपरिवार विकास नगर में रहती है। वह इलाके में बुटीक चलाती है। शनिवार रात वह बाजार से खरीदारी कर पैदल ही घर जा रही थी। कुछ दूर जाने के बाद उसके पास एक सफेद रंग की कार आकर रुकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे कार में खींचा भी और पीटा भी

पीड़िता के मुताबिक, कार से दो युवक नीचे उतरे और उसे पकड़कर कार की ओर खींचने लगे। महिला के विरोध करने पर युवकों ने उसकी पिटाई की। महिला ने शोर मचा दिया और युवकों से धक्का-मुक्की कर स्वयं को छुड़ाकर वहां से भागने लगी। इस दौरान बदमाशों ने शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

काफी दूर आने के बाद महिला ने एक शख्स को सारी बातें बताई। उस शख्स ने सौ नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मियों ने महिला को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता का पति भी अस्पताल पहुंच गया। रणहौला थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का बयान दर्ज किया। उसने बताया कि दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया, जबकि दो अन्य युवक कार में बैठे थे। पुलिस पीड़िता के बताए हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें