फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश मेरा, वोट मेरा, मुद्दा मेरा अभियान 23 को होगा लांच

Tue, 19 Mar 2019 02:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
yogendra yadav - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव, अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक वीएम सिंह समेत देश भर के कई राजनीतिक-सामाजिक संगठन संसदीय चुनाव में असल मुद्दों को केंद्र में लाने के मकसद से ‘देश मेरा, वोट मेरा, मुद्दा मेरा’ देशव्यापी अभियान चलाने जा रहे हैं। 23 मार्च को शहीद दिवस के मौके पर देश भर में कई जगहों से इसे लांच किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम दिल्ली में होगा।

विज्ञापन


कांस्टीट्यूशन क्लब में मीडिया से बात करते हुए योगेंद्र यादव ने दावा किया कि अभियान के साथ देशभर के दो दर्जन से ज्यादा राष्ट्रीय स्तर के संगठन जुड़े हैं। इसमें करीब 600 सिविल सोसाइटी समूह, जनांदोलन व अभियान समूह शामिल हैं। 

कोशिश यही है कि आम लोगों की रोजाना की जिंदगी पर असर डालने वाले मसले लोक सभा चुनाव के केंद्र में रहें। हर मतदाता सूझबूझ के साथ गरीब व हाशिए पर पड़े लोगों के पक्ष में खड़े होने वालों को वोट दें। दूसरी तरफ किसान संगठनों की ओर से अभियान को समर्थन देते हुए वीएम सिंह ने कहा कि देश का किसान आज सरकारी नीतियों के हाशिए पर पड़ा है। 
विज्ञापन


हालांकि, किसान आंदोलनों की वजह से सरकार ने दो बिल तैयार किए हैं, लेकिन वे संसद में लंबित है। राजनीतिक दलों को दोनों किसान मुक्ति बिल तुरंत पास कराने का ठोस भरोसा देना होगा।

इस मौके पर एलान किया गया कि देश मेरा, वोट मेरा, मुद्दा मेरा अभियान की लांचिंग 23 मार्च को शहीद दिवस पर की जाएगी। इसका आयोजन देश-भर के अलग-अलग केंद्रों पर होगा। जो संगठन जिस इलाके में सक्रिय है, वहां वह इस अभियान को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उठाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें