फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीवासियों को महंगाई और एक और 'झटका': 500 यूनिट से अधिक बिजली खर्च पर बढ़ेंगी दरें, डीईआरसी ने दी मंजूरी

Sat, 13 Jun 2026 11:14 AM IST
Akash Dubey आईएएनएस, दिल्ली

सार

 डीईआरसी ने दिल्ली में फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया है। 500 यूनिट से अधिक खपत वाले ग्राहकों की दरें 1 से 3.30 फीसदी बढ़ेंगी। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली बिजली नियामक आयोग (डीईआरसी) ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। आयोग ने दिल्ली की बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) को मंजूरी दी है। राहत की बात यह है कि जिन घरेलू उपभोक्ताओं की मासिक बिजली खपत 500 यूनिट तक है, उन्हें इस बढ़ोतरी का कोई अतिरिक्त बोझ नहीं उठाना पड़ेगा।

विज्ञापन


इस निर्णय से 500 यूनिट से ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों पर जरूर असर पड़ेगा। ऐसे ग्राहकों के लिए बिजली की दरें 1 से 3.30 फीसदी तक बढ़ जाएंगी। हालांकि, सब्सिडी पाने वाले ग्राहकों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इनमें वे ग्राहक शामिल हैं जो 200 से 500 यूनिट तक बिजली का उपयोग करते हैं।

विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, यह फैसला बिजली उत्पादन और ईंधन की बढ़ती लागत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। डीईआरसी का कहना है कि आम घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए 500 यूनिट तक की खपत को इस बढ़ोतरी से बाहर रखा गया है। इससे बड़ी संख्या में परिवारों के बिजली बिल पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें