फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बोले- 'जब तक वैक्सीन नहीं तब तक स्कूल नहीं'

Tue, 24 Nov 2020 05:59 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

दिल्ली में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं स्कूल खोलने को लेकर भी लगातार सरकार से सवाल किए जा रहे हैं। इस बीच एक निजी टीवी चैनल को दिए गए साक्षात्कार में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि जब तक वैक्सीन नहीं तब तक स्कूल नहीं। सिसोदिया ने कहा है कि इस वक्त स्कूल शुरू करना बच्चों को कोरोना की तरफ ले जाने जैसा होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से हमें सहयोग मिला है और हमने सहयोग किया भी है। इस समय आपस में लड़ने से हम कोरोना से नहीं लड़ सकते। 

विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में अभी स्कूल खुलने लायक परिस्थितियां नहीं है। अभी स्कूल खोलने का मतलब है कि अपने बहुत सारे बच्चों को कोरोना की तरफ ले जाना, वो ना आप चाहेंगे और ना मैं चाहूंगा। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री के साथ हुई बैठक में केजरीवाल ने कहा कि कोरोना से हमें एक टीम के रुप में लड़ना चाहिए। हमने केंद्र से सहयोग मांगा है कि एक हजार आईसीयू बेड और मिल जाएं। प्रदूषण के मुद्दे पर सिसोदिया ने कहा कि पराली की वजह से भी कोरोना के मामलों में उछाल आया है। हमें मिलकर एक टीम के रूप में पराली जैसी समस्याओं से निपटना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें