फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोड़ा जाएगा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कार्यालय, जानिए वजह

Sat, 28 May 2016 01:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के 96 किलोमीटर के रास्ते में आ रहे दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के कैंप कार्यालय को तोड़ा जाएगा। इसके अलावा पटपड़गंज में झुग्गियों को हटाने के साथ ही पांडव नगर और विनोद नगर में भी अवैध रूप से बनाई गई कालोनियों को हटाया जाएगा। 
विज्ञापन


शुक्रवार को कौशांबी में प्रेसवार्ता के दौरान नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के चेयरमैन राघव चंद्रा ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के निर्माण को चार पैकेज में बांटा गया है। पहले पैकेज में सरायकाले खां से गाजीपुर दिल्ली-यूपी बार्डर तक 14 लेने का 8.7 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस-वे होगा। 

इसके बीच में विनोद नगर और पांडव नगर का आधा किलोमीटर का क्षेत्र ऐसा है, जहां अवैध कालोनियां बसी हैं। इन्हें हटाया जाएगा। इसके साथ ही पांडव नगर इलाके में ही दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का कैंप कार्यालय है, इसे भी एक्सप्रेसवे के चलते हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

यमुना क्रॉस करने के लिए बनाया जाएगा ऊंचा पुल

चेयरमैन राघव चंद्रा ने बताया कि डिप्टी सीएम से मुलाकात कर कैंप कार्यालय हटाए जाने के बारे में बताया जा चुका है। उन्होंने खुद ही इसे हटाने का आश्वासन दिया है और कहा है कि वह शुरूआत करेंगे तो आगे का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

उधर इसी मार्ग की राह में नेहरू ब्लॉक पटपड़गंज के करीब आधा किलोमीटर के क्षेत्र में भी झुग्गियां आ रही हैं। इन्हें भी हटाया जाएगा। इसके लिए दिल्ली सरकार से बात की जा रही है, जिससे झुग्गियां हटने से प्रभावित परिवारों का पुनर्वास कराया जा सके।

एनएचआई के चेयरमैन ने बताया कि एक्सप्रेस-वे के लिए यमुना पर पुल का निर्माण करना होगा। इस पुल की ऊंचाई अन्य पुल से ज्यादा होगी। इसके निर्माण में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। 

इसके चलते पुल की ऊंचाई को बढ़ाना पड़ेगा। पुल की ऊंचाई सात मीटर रखी जाएगी, जबकि अभी तक आमतौर पर किसी पुल की ऊंचाई 2.5 मीटर की ही रखी जाती रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें