फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: देवली की वर्षा ने एशियाई डेफ चैंपियनशिप में जीते दो रजत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोला फेंक और चक्का फेंक में जापान-ईरान की खिलाड़ियों से कड़ा मुकाबला, अब स्वर्ण पदक पर नजर
संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। दिल्ली के देवली गांव की वर्षा गुलिया ने मलयेशिया में आयोजित एशियाई डेफ चैंपियनशिप में दो रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। उन्होंने तीन से आठ अक्तूबर तक चली इस प्रतियोगिता में गोला फेंक और चक्का फेंक स्पर्धाओं में यह उपलब्धि हासिल की। वर्षा को इन दोनों स्पर्धाओं में जापान और ईरान की खिलाड़ियों से कड़ा मुकाबला करना पड़ा।
दो पदक जीतने के बावजूद वर्षा को स्वर्ण पदक न जीत पाने का मलाल है। अब उनका अगला लक्ष्य देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। वर्षा पिछले आठ साल से दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पद्मश्री और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित कोच सत्यपाल सिंह के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रही हैं। वर्षा ने बताया कि प्रतियोगिता का अनुभव अच्छा रहा, पर वह स्वर्ण पदक जीतना चाहती थीं। उन्होंने आगे और मेहनत करने की बात कही, ताकि देश के लिए स्वर्ण पदक ला सकें। वर्षा ने 2024 के एशियाई खेलों में गोला फेंक और चक्का फेंक में दो कांस्य पदक भी जीते थे। नवंबर 2025 में टोक्यो, जापान में आयोजित ओलंपिक प्रतियोगिता में भी उन्होंने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनौतियों के बीच जारी अभ्यास
वर्षा के लिए खेल का सफर आसान नहीं रहा है। अभ्यास के दौरान उन्हें कड़ी मेहनत के साथ चोट लगने जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद वह अपने लक्ष्य के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। उनके कोच सत्यपाल सिंह सुबह और शाम दोनों समय अभ्यास कराते हैं। वर्षा आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें