फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जीटीबी में डेंटल सेवाएं बढ़ेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को लंबे इंतजार से मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में दंत चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने के लिए जूनियर रेजिडेंट (डेंटल) के दो पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार रिक्त पद भरने से विभाग को अतिरिक्त चिकित्सकीय सहयोग मिलेगा और मरीजों को उपचार व परामर्श सेवाएं अधिक व्यवस्थित तरीके से मिल सकेंगी।
विज्ञापन

जीटीबी अस्पताल यमुनापार और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लाखों लोगों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है। एडिशनल मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए करीब छह महीने पहले भी भर्ती हुई थी, लेकिन दो पद खाली रह गए थे। दो पदों पर 89 दिनों के एडहॉक आधार पर नियुक्ति होगी। पात्र उम्मीदवारों की सूची 26 सितंबर को जारी होगी और 30 सितंबर को साक्षात्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें