फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के मेयर को डेनमार्क सम्मेलन में आमंत्रित नहीं किया गया तो मैं क्या करूं: केजरीवाल

Thu, 17 Oct 2019 10:51 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ani
विज्ञापन

डेनमार्क के कोपनहेगन में आयोजित सी-40 जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में जाने के लिए विदेश मंत्रालय की तरफ से अनुमति नहीं मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को नाराजगी जताते हुए अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी हाल में ही डेनमार्क में आयोजित सम्मेलन में मुझे आमंत्रित किया गया था, लेकिन इनलोगों ने मुझे जाने नहीं दिया। 

विज्ञापन

 



केजरीवाल ने कहा कि मुझे वहां जाकर वायु प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार द्वारा किए गए कामों को लेकर ब्योरा देना था, लेकिन अनुमति नहीं मिलने के कारण मैं नहीं जा पाया। केजरीवाल ने बोला कि भाजपा के एक मंत्री सवाल उठाते हैं कि डेनमार्क में आयोजित सम्मेलन मेयरों के लिए था, तो मैं क्यों जाना चाहता हूं। 
विज्ञापन


इसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि अगर सम्मेलन में उनके मेयर को आमंत्रित नहीं किया गया तो मैं क्या कर सकता हूं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें