फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dangerous Dengue: दिल्ली में बारिश ने जगाया डेंगू का डर, चार गुना बढ़े मरीज, टूटा पांच साल का रिकॉर्ड

Tue, 04 Oct 2022 01:47 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लगातार हुई बारिश से डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छरों को प्रजनन के लिए साफ पानी मिला, इससे इनका प्रसार तेजी से हुआ। मौसम विभाग ने दो दिन बाद फिर बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले सप्ताह चार दिन की बारिश ने मानो डेंगू को जगा दिया है। बीते एक हफ्ते में दिल्ली में इसके पिछले हफ्ते के मुकाबले करीब चार गुना डेंगू के मामले आए हैं। एमसीडी की रिपोर्ट के मुताबिक 21 से 28 सितम्बर के बीच 412 नए मामले आए, जो कि इसके पहले हफ्ते में आए 129 मामलों की तुलना में करीब चार गुना ज्यादा हैं। इस साल डेंगू के कुल मामले बढ़कर 937 हो गए हैं, जो पिछले पांच साल में 28 सितम्बर तक किसी साल सबसे अधिक हैं। 

विज्ञापन

लगातार हुई बारिश से डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छरों को प्रजनन के लिए साफ पानी मिला, इससे इनका प्रसार तेजी से हुआ। मौसम विभाग ने दो दिन बाद फिर बारिश की संभावना जताई है। इससे डेंगू के मामले और तेजी से बढ़ने की आशंका है। इधर डेंगू का डंक दिल्ली वासियों पर भारी पड़ रहा है। लोग तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। तेज बुखार और बदन दर्द की स्थिति में बड़ी संख्या में मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है दिल्ली में इससे कहीं ज्यादा लोग डेंगू से पीड़ित हैं।

एमसीडी ने दिल्ली के करीब 250 स्थानों को मच्छरों के प्रजनन के लिए हॉट स्पॉट घोषित किया है और वहां फॉगिंग शुरू करा दी है। रामलीला आयोजन स्थलों, दुर्गा पूजा आयोजन पंडालों और इनके आस पास कॉलोनियों में फॉगिंग कराई जा रही है। लेकिन बावजूद इसके डेंगू का प्रसार थम नहीं रहा है।

चार हफ्ते में तेजी से बढ़े डेंगू के मामले
3-10 सितम्बर के बीच -    51 मामले
11-17 सितम्बर के बीच - 101 मामले
18-21 सितम्बर के बीच - 129 मामले
22-28 सितम्बर के बीच - 412 मामले

 

दूसरे राज्यों से आए लोग भी डेंगू की चपेट में आए
दिल्ली में बीते एक हफ्ते में दूसरे राज्यों से आए 140 लोग डेंगू की चपेट में गए हैं। तेज बुखार व अन्य समस्याओं के बाद इन्होंने अस्पताल में जांच करवाया तो डेंगू की पुष्टि हुई है। इस साल ऐसे अबतक 465 डेंगू के मामले पाए गए हैं। 
विज्ञापन

मलेरिया और चिकनगुनिया भी तेज
बीते एक हफ्ते में मलेरिया के भी 19 नए मामले आए हैं और इस साल कुल मामले 125 दर्ज किए गए हैं। चिकनगुनिया के बीते हफ्ते तीन और कुल मामले 23 पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें