फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू और बुखार से पांच की मौत

Thu, 24 Sep 2015 01:05 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू और बुखार का कहर जारी है। बुधवार को डेंगू से नौ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वहीं, बुखार से मुरादनगर में छात्र-छात्रा समेत तीन व वसुंधरा में एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


महिला को डेंगू होने का शक जताया जा रहा है। बुधवार को गाजियाबाद में डेंगू 15 और मरीज मिले हैं। डेंगू के मरीजों की संख्या गाजियाबाद में 96 हो गई है।

मूलरूप से अलीगढ़ के रहने वाले राजू लोनी में लक्ष्मी गार्डन में रहते हंै। सात दिन पहले उनकी बेटी अंजलि (9) को बुखार हो गया।

पांच दिन पहले अंजलि की तबीयत बिगड़ने पर जीटीबी अस्पताल में भर्ती  कराया गया, जहां टेस्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं, वसुंधरा, सेक्टर-10 निवासी विमल की पत्नी ईशा को सोमवार को बुखार हुआ।

मंगलवार सुबह ईशा को कौशांबी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे उनकी मौत हो गई। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बताया कि ईशा को डेंगू हुआ था। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से मौत की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


मुरादनगर के सलेमाबाद गांव निवासी सुधीर के बेटे प्रिंस (8) को  चार दिन से प्रिंस बुखार था। गंभीर हालत में मेरठ निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

सुल्तानपुर गांव निवासी अनिल कुमार की बेटी मेघा (17) नगर स्थित इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी। पिछले एक सप्ताह से उसे बुखार था।

आईटीएस व मोदीनगर में उपचार के बाद मेरठ रेफर किया, जहां उपचार के दौरान मेघा की मौत हो गई। उखलारसी गांव निवासी अजय कुमार (42) गाजियाबाद की निजी कंपनी में टर्नर का काम करते थे। चार दिन पहले बुखार हुआ था।

दिल्ली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, आयुध निर्माणी परिसर स्थित न्यू टाइप वन ब्लाॅक निवासी ओपी शुक्ला निर्माणी में एग्जामर के पद पर तैनात हैं। उनका बेटा वंश शुक्ला को आठ दिन से बुखार है।

उसे गाजियाबाद यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कनौजा गांव के प्रधान राजीव शर्मा भी बुखार की चपेट में हैं।

डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर की ड्यूटी
सीतापुर में डॉक्टर की पिटाई केविरोध में जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।

आरएमएल में डेंगू से दो की मौत
दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पातल में भर्ती गाजियाबाद की आठ वर्षीय नजरीन और दिल्ली के  भाग्य विहार में रहने वाली प्रियंका (18) की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें