लुक्सर जेल में बुधवार को हुई ओपीडी में बुखार के करीब 15 मरीज मिले, जो जुकाम, गले में इंफेक्शन और बुखार से पीड़ित पाए गए। वहीं मच्छर जनित बीमारियों के मरीज नहीं मिले।
जेल में परामर्श देने वाले नरेंद्र तिवारी ने बताया कि अधिकतर मरीज त्वचा रोग, ब्लड प्रेशर, मधुमेह से पीड़ित हैं। वहीं, जेल के अस्पताल में बुखार से पीड़ित कोई गंभीर मरीज नहीं हैं।
अस्पताल में इन दिनों करीब 16 मरीज भर्ती हैं। डॉक्टर ने बताया कि अभी तक की ओपीडी में डेंगू-चिकनगुनिया का एक भी मरीज नहीं मिला है। कुछ मरीजों में अधिक तेल-घी का सेवन करने के कारण खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक पाई गई। इसके लिए उन्हें कम तेल-मसाले युक्त खाने से बचने की सलाह दी गई है।
जेल अधीक्षक एमएल यादव ने बताया कि जेल में सफाई-व्यवस्था बेहतर होने के कारण मच्छर नहीं पनपते हैं, जिससे मच्छर जनित बीमारियां न के बराबर होती हैं।
जेल के बगीचों में तुलसी और नीम के पेड़-पौधे होने के कारण मच्छर से बचाव रहता है। बता दें कि जेल में प्रतिदिन ओपीडी में 100 से 125 तक मरीजों को परामर्श मिलता है, जिनमें से करीब दस फीसदी ही जुकाम-बुखार के मरीज हैं।