दिल्ली में 30 सितंबर तक विरोध-प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक आदेश का हवाला देते हुए पुलिस ने कहा है कि कोरोना महामारी के चलते दिल्ली में 30 सितंबर तक प्रदर्शनों की इजाजत नहीं दी जा सकती है।
कृषि विधेयकों पर विरोध को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कई ट्वीट में लोगों को प्राधिकरण के तीन सितंबर के आदेश के बारे में जानकारी दी, जिसमें ऐसी गतिविधियों पर पाबंदी लगाई गई है। इसे देखते हुए दिल्ली में सभी राजनीतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक सभाओं पर 30 सितंबर तक पाबंदी बरकरार रहेगी।
दरअसल, दिल्ली कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को विधेयकों के विरोध में संसद की ओर मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी संसद भवन की ओर जा रहे थे, मगर उन्हें पहले ही रोक दिया गया।