फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेंद्र नगर हादसा: एलजी सचिवालय पर AAP विधायक-पार्षदों ने किया प्रदर्शन, नगर निगम के कमिश्नर को हटाने की मांग

Mon, 29 Jul 2024 10:34 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी के विधायक और पार्षद सोमवार को एलजी सचिवालय पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर को हटाने की मांग को लेकर किया गया।
विज्ञापन
आप नेताओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजेंद्र नगर में हुए हादसे के बाद दिल्ली की सियासत भी तेज हुई है। आम आदमी पार्टी के विधायक और पार्षद सोमवार दोपहर एलजी सचिवालय पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर को हटाने की मांग को लेकर किया गया। नालों की सफाई न करने पर अफसरों पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन




दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने डिवीजनल कमिश्नर से मंगलवार तक जांच पूरी कर रिपोर्ट मांगी है। इस हादसे के लिए उपराज्यपाल ने संबंधित एजेंसी, विभाग के साथ कोचिंग सेंटर को भी दोषी बताया है। साथ ही आप सरकार पर भी निशाना साधा है। 

एलजी ने कहा कि कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में जलभराव के कारण सिविल सेवा की तैयारी कर रहे तीन विद्यार्थियों की मौत और जलभराव के कारण करंट लगने से एक अन्य छात्र की मौत के मामले से दुखी हूं। देश की राजधानी में ऐसा होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में सात अन्य नागरिकों की मौत करंट लगने से हुई है। इन घटनाओं में जान गंवाने वाले उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें