फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कई जगह धरना-प्रदर्शन, लग सकता है जाम, इन रास्तों पर जाने से बचें

Tue, 24 Dec 2019 01:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जाम में फंसी गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नागरिक संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली में कई जगह धरना-प्रदर्शन चल रहे हैं। इन धरना प्रदर्शन के चलते जहां कुछ मार्ग बंद हैं तो कुछ मार्ग मंगलवार को प्रभावित रह सकते हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को कई मार्गों से बचने की सलाह दी है। 

विज्ञापन


रोड नंबर 13 पर शाहीनबाग कांपलेक्स के सामने स्थानीय लोगों का पिछले रविवार से प्रदर्शन चल रहा है। इसकी वजह से इस रोड के दोनों कैरिज-वे बंद हैं। इसके अलावा ओखला से कालिंदी कुंज जाने वाला ओखला अंडरपास बंद है। इस कारण मथुरा रोड, आश्रम चौक, डीएनडी और आगरा कैनाल रोड पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ हुआ है। पुलिस ने लोगों को जरूरत न होने पर इन मार्गों से बचने की सलाह दी है। 

इसके अलावा जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों ने मंगलवार दोपहर को मंडी हाउस से जंतर मंतर तक मार्च निकालने की घोषणा की है। हालांकि छात्रों के इस मार्च को पुलिस की अनुमति नहीं दी गई है। अगर छात्र मार्च करने पहुंचते है तो मंडी हाउस, फिरोजशाह रोड, सिंकदरा रोड, डब्ल्यू प्वाइंट, मथुरा रोड, तिलक मार्ग, भगवान दास रोड, कनॉट प्लेस और रणजीत सिंह फ्लाई ओवर समेत कई स्थानों पर जाम लग सकता है। 
विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल डॉक्टरों को टीम को इलाज करने से फिर रोका
नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों में कई डॉक्टर भी हिस्सा ले रहे हैं। सोमवार को डॉक्टरों की टीम असम और यूपी भवन के सामने हुए प्रदर्शन में शिरकत की। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया तो कुछ को मामूली रूप से चोटें भी आई। घायलों का इलाज करने के लिए जब डॉक्टरों की टीम आगे बढ़ी तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया और वापस जाने को कहा। 

दिल्ली एम्स आरडीए के पूर्व अध्यक्ष और टीम में शामिल डॉ. हरजीत भट्टी ने बताया कि जामा मस्जिद प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के बाद जब वे लोगों को मरहम पट्टी करने के लिए पहुंचे थे तो उस वक्त भी दिल्ली पुलिस ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया था। ठीक ऐसा ही व्यवहार उनके साथ सोमवार को भी किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें