नई दिल्ली। पथ विक्रेता कानून लागू करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय हॉकर फेडरेशन (एनएचएफ) ने बुधवार को जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर व तख्तियां लिए नारेबाजी की। साथ ही अवैध बेदखली रोकने, सर्वे पारदर्शी व न्यायपूर्ण करने, मोबाइल वेंडरों को मान्यता मिलने, साप्ताहिक बाजारों को आधिकारिक दर्जा मिलने और सुरक्षा समेत कई मांगों को उठाया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उन्होंने यह मांग पत्र शहरी विकास मंत्री, मुख्यमंत्री, मेयर और नगर निगम के आयुक्त को भी दिया है। संवाद