फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मेडिकल छात्रा के यौन उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने मामला दर्ज कर जारी किया नोटिस

Mon, 18 Mar 2024 11:51 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोप है कि मेडिकल कॉलेज के सहायक प्रोफेसर सलीम शेख ने वारदात को अंजाम दिया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
भीम राव अंबेडकर मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहिणी स्थित बाबा साहेब अंबेडकर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की छात्राओं के साथ हुए यौन शोषण के खिलाफ सोमवार को कई संगठनों ने अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि मेडिकल कॉलेज के सहायक प्रोफेसर सलीम शेख ने वारदात को अंजाम दिया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को नोटिस जारी कर दिया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भी कार्रवाई करते हुए उसे 10 दिनों की छुट्टी पर भेज दिया है। साथ ही परीक्षा ड्यूटी से हटा दिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि छात्राओं ने मेडिकल कॉलेज के निदेशक प्राचार्य को पत्र लिखकर शिकायत की थी। इसी के विरोध में सोमवार को भारी संख्या में हिंदू व सामाजिक संगठनों के अलावा भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल के बाहर जमा हुए और दिल्ली सरकार व अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे हिंदू जागरण मंच (दिल्ली प्रांत) के पदाधिकारी राम किशन ने कहा कि कुछ दिन पहले मेडिकल कालेज की छात्रा ने कालेज के ही प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। सहायक प्रोफेसर सलीम शेख पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी कालेज प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस आयुक्त से भी मिले हैं।

यह है मामला
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर के मुताबिक सहायक प्रोफेसर सलीम शेख ने 31 जनवरी को फार्माकोलॉजी विभाग में दोपहर करीब सवा एक बजे वाइवा के दौरान एमबीबीएस की छात्राओं के साथ शारीरिक शोषण किया था। आरोप है कि कॉलेज में शिकायत देने के दो सप्ताह बाद भी आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई। घटना के विरोध में पीड़ित मेडिकल छात्रों ने 22 फरवरी को रोहिणी नॉर्थ पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


चल रही है जांच
मेडिकल कॉलेज के निदेशक प्राचार्य डॉ. ईश्वर सिंह ने कहा कि छात्राओं के आरोप पर कार्रवाई शुरू हो गई है। सहायक प्रोफेसर को सभी सेवाओं से हटाकर छुट्टी पर भेज दिया गया है। समिति मामले की जांच करते हुए सभी के बयान दर्ज कर रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें