फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदीः 100 रुपये के नोट के बिना कैसे हो दुल्हन का श्रृंगार

Mon, 14 Nov 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
शादी के दौरान हर लड़की का सपना होता है कि वो खूबसूरत दिखे। उसके साथ शादी की चमक फीकी पड़ जाए। लेकिन इन दिनों 500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने से लड़कियों के इस सपने पर पानी फिर रहा है। 100 के नोटों के बिना दुल्हन का श्रृंगार अटक गया है। पार्लर संचालिका भी दुल्हन बनने वाली लड़कियों से 500 और 1000 रुपये का नोट लेने में आनाकानी कर रही हैं।
विज्ञापन


सेक्टर- 12 में एक पार्लर संचालिका ने बताया कि हम लोगाें के पास कार्ड की सुविधा नहीं है। जिन लड़कियों ने अपनी शादियों के लिए पार्लर बुक किए हुए थे, उनके लिए भी मुसीबत हो गई है।

इन्होंने बुकिंग का आधा पैसा तो पहले दिया हुआ था। लेकिन आधी पैसा शादी के दिन मेकअप करवाने के बाद देती हैं। ऐसे में हम लोग इनको बोल रहे हैं कि वो नई करंसी हम लोगों को दें। हम लोग कैसे सभी के पुराने नोटों को बदलवाएंगे।
विज्ञापन


सेक्टर- 18 में एक पार्लर संचालिका ने बताया कि अब हम लोग या तो खुले पैसे ले रहे हैं। या फिर मशीन से पैसा ले रहे हैं। हम लोगों की भी मजबूरी है। जिन लोगाें ने पहले से बुकिंग कराई हुई है। उनको भी नए नोट से पेमेंट करने के लिए बोला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें