फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: फिल्म ‘सूर्या’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट में फिल्म ‘सूर्या’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग को लेकर जनहित याचिका दायर की गई है। फिल्म 20 नवंबर को रिलीज होने वाली है। यह याचिका डॉ. नचिकेता भाटिया और डॉ. ध्रुव चौहान ने दायर की है। याचिका में फिल्म के टीजर और ट्रेलर में डॉक्टरों को लेकर दिखाए गए दृश्यों और संवादों पर आपत्ति जताई गई है। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि फिल्म में चिकित्सा क्षेत्र में भ्रष्टाचार और डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इससे स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। याचिका में केंद्र सरकार और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) से फिल्म की विवादित सामग्री की जांच करने की मांग की गई है। साथ ही, जरूरत पड़ने पर आपत्तिजनक दृश्यों और संवादों को हटाने या उनमें बदलाव करने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें