फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: विरोध के बावजूद तोड़ी गई दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर 109 स्थित ब्रिस्क लुंबिनी के लोगों ने चहारदीवारी आगे बढ़ाने पर रोक लगाने की मांग की थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर 109 स्थित ब्रिस्क लुंबिनी सोसाइटी की चहारदीवारी बुधवार को तोड़ दी गई। निवासियों ने उपायुक्त व टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से शिकायत कर विरोध जताया। आरोप है कि दुकानों को स्वतंत्र प्रवेश देने के लिए चहारदीवारी गिराई गई, जो स्वीकृत योजना के विरुद्ध है। यह फ्लैट खरीदारों के कॉमन एरिया अधिकारों का हनन है। सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि बिल्डर के बाउंसर सुबह 11.11 बजे जबरन घुसकर चहारदीवारी तोड़ने लगे। इस दौरान सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की पाइप लाइनों को नुकसान पहुंचा। आरडब्ल्यूए ने पुलिस सहायता के लिए 112 नंबर पर फोन किया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एनके शर्मा ने बताया, पुलिस व डीटीपी को आवेदन के बावजूद कार्रवाई नहीं रुकी। लोगों ने आरोप लगाया, अधिकारियों ने बिल्डर को योजना उल्लंघन से रोकने का प्रयास नहीं किया। पुलिस ने कहा कि यह मामला उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें