दिल्ली पुलिस में डीसीपी नोर्थ के एक संदेश से उस समय हड़कंप मच गया। जब पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी एसएचओ, डीसीपी और इंस्पेक्टर से शराब पीने वाले पुलिस कर्मियों की सूची मांगी गई।
इसमें उन सभी पुलिस वालों के नाम भेजने के लिए कहा गया था जो शराब पीते हैं या शराब पिए बगैर नहीं रह सकते। इसके बाद डीसीपी ने संदेश भेज कर पुलिस वालों से यह बताने के लिए कहा कि उनमें से कौन-कौन शराब पीते हैं।
30 अप्रैल को जारी डीसीपी नॉर्थ ने आदेश दिया था कि शराब पीने वाले अपर सब-ऑर्डिनेट रैंक के पुलिस वाले के नाम और बेल्ट नंबर लिख कर भेजे जाएं। इससे पहले स्पेशल सीपी वसुदेव राव ने भी इसी तरह के आदेश जनवरी में जारी करते हुए कहा था कि ऐसे पुलिस वालों से उनके अधिकारी सहानुभूति से निपटें।