फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जेएनयू में नेहरू की बदहाल प्रतिमा की मरम्मत की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
-एनएसयूआई ने कुलपति को पत्र लिखकर रंग-रोगन और खराब प्रकाश व्यवस्था ठीक करने की अपील
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में स्थापित पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा की खराब हालत को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन से मरम्मत कराने की मांग की गई है। इस संबंध में कुलपति को पत्र लिखकर प्रतिमा का जीर्णोद्धार कराने और उसके आसपास खराब पड़ी रोशनी की व्यवस्था को दुरुस्त करने की अपील की गई है।
विज्ञापन


एनएसयूआई जेएनयू के प्रदेश संयोजक अरुण प्रताप ने कहा कि प्रशासन का इस ऐतिहासिक प्रतिमा की ओर कोई ध्यान नहीं है। कुलपति से अपील है कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस बदहाली का तुरंत संज्ञान लें। प्रतिमा के समुचित रंग-रोगन की व्यवस्था कराए और आसपास प्रकाश व्यवस्था को अविलंब दुरुस्त करें। 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137 वीं जयंती से पहले प्रतिमा की मरम्मत और रोशनी की उचित व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि विश्वविद्यालय समुदाय उन्हें सम्मानपूर्वक श्रद्धांजलि दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें