फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मोहल्ला क्लीनिक के बेरोजगार कर्मचारियों को भर्ती में छूट देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। मोहल्ला क्लीनिक बंद होने के चलते बेरोजगार हुए स्वास्थ्यकर्मियों के रोजगार सुनिश्चित करने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय से रोजगार देने की मांग को लेकर गुहार लगाई है। इसमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर की आगामी भर्तियों में मोहल्ला क्लीनिक कर्मचारियों को उम्र और पात्रता में छूट देने की मांग की गई है। आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक यूनियन के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि मोहल्ला क्लीनिक के बंद होने से करीब 380 मल्टी टास्क कर्मचारी, 200-250 फार्मासिस्ट और 60 बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मी की नौकरी चली गई थी। इन कर्मचारियों का रोजगार सुनिश्चित करने की मांग को लेकर महानिदेशालय कार्यालय को मसौदा सौंपा है। जिसमें नियुक्ति को लेकर रियायत की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें