फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदी के दौर में भी बढ़ रहा रावण का कद, 32 पुतले बनाने के मिले हैं आर्डर

Tue, 11 Oct 2016 12:25 AM IST
जितेंद्र राठी/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंदी का असर रावण के पुतले पर भी साफ देखने को मिल रहा है। लेकिन इस दौर में भी रावण का कद बढ़ रहा है। न्यू पालम विहार में इस बार रावण का पुतला 120 फुट ऊंचा होगा।
विज्ञापन


यह शहर का सबसे ऊंचा पुतला होगा। इसे बनाने के लिए आगरा से मुस्लिम परिवार यहां आया हुआ है। उनकी टीम में 35 सदस्य हैं, जो रात-दिन पुतले बनाने के काम में लगे हुए हैं।

रामलीलाएं अब अपने अंतिम दौर में है। मंगलवार को रावण और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होगा। दहन से पहले शहर में जगह-जगह रावण के पुतले बनाने का काम जोरों पर है। मंगलवार सुबह तक सभी पुतले मैदान में पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


आगरा के धाह गांव के रहने वाले यामीन का परिवार पुतले बनाने का काम करता है। करीब 35 लोगों की टीम को साथ लेकर वह गुड़गांव शहर में आए हुए हैं। उनके पास रावण व कुंभकर्ण के 35 पुतले बनाने के आर्डर हैं।

 इस बार रामलीला समितियां मंदी का रोना रो रही हैं। उनके मुताबिक, पुतला दहन के लिए काटी जानी वाली रसीदों से कम ही पैसा एकत्र हुआ है। ऐसे में कम कीमत पर ही पुुतले बनाए जा रहे हैं। वैसे देखा जाए तो एक पुतले को बनाने की दर 900 से 1100 रुपये फुट है।

यामीन की टीम में  पुतले बनाने का काम करने वाले सोनू, मोहम्मद वकील का कहना है कि इस बार मंदी देखने को मिल रही है। जिस हिसाब से पुतले बनाने का मेहनताना मिलना चाहिए, उस तरह से नहीं मिल रहा।

चूंकि वह वर्षों से पुतले बनाने का काम करते आ रहे हैं तो इसलिए वह कम कीमत पर भी पुतले बनाने के लिए तैयार हो गए हैं। उनका मानना है कि भले ही मुस्लिम परिवार से हैं, लेकिन यह भी धर्म का काम है, इसे वह कीमत पर भी पूरा करेंगे। वह इस काम में कभी धर्म को आड़े नहीं आने देते। इस बार मंदी है तो अगले साल कमाई कर लेंगे। 

45 से 120 फुट होगा रावण का कद
यामीन के अनुसार, 45 फुट से लेकर 70,80,100 और 120 फुट ऊंचे पुतले बनाने के ऑर्डर उन्हें मिले हैं। जिनमें शहर के सेक्टर-40, 46, 9ए, 10ए, 5, शिवपुरी, न्यू पालम विहार, डाकखाना हनुमान मंदिर, अर्जुन नगर, प्रेम मंदिर, सुल्तानपुर गांव समेत अन्य जगहों के लिए ऑर्डर पर करीब 32 पुतले बनाए जा रहे हैं। जिनमें न्यू पालम विहार का पुतला सबसे ऊंचा 120 फुट का होगा। 

घूमेगी गर्दन और गरजेगा रावण
रावण के पुतलों में आग लगने पर जमकर रंग बिरंगी आतिशबाजी होगी। तो वहीं रावण की घूमती गर्दन भी आकर्षण का केंद्र होगी। रावण के मुंह से आवाज निकालने के लिए आगरा से आई टीम का छोटू नामक किरदार रावण के पुतले के मुंह में बैठकर आवाज निकालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें