फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हॉस्टल पर एक्शन प्लान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
डीयू में आज से कैंपस बचाओ यात्रा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र सुविधाओं और आवास के मुद्दे को लेकर एक बार फिर छात्र राजनीति गरमाने लगी है। डूसू चुनाव में एनएसयूआई से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रहे विजय शंकर मीणा ने 22 सितंबर से कैंपस बचाओ यात्रा शुरू करने की घोषणा की है। साथ ही दिल्ली सरकार की ओर से 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल बनाने की घोषणा पर विस्तृत कार्ययोजना और समय सीमा सार्वजनिक करने की मांग की है।
डीयू के नॉर्थ कैंपस स्थित आर्ट्स फैकल्टी के बाहर मीडिया से रूबरू होते हुए विजय शंकर मीणा ने कहा कि यात्रा के दौरान एनएसयूआई के घोषणापत्र में उठाए गए छात्र मुद्दों को विद्यार्थियों के बीच ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी और संबंधित अधिकारियों के समक्ष मुद्दे उठाए जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल बनाने की घोषणा के संबंध में सवाल किया कि हॉस्टलों का निर्माण कहां होगा, काम कब शुरू होगा और छात्रों को सुविधा कब तक मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाती है तो छात्रों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री आवास का शांतिपूर्ण घेराव किया जाएगा।
यात्रा में ये मुद्दे भी उठाए जाएंगे
कैंपस बचाओ यात्रा के तहत रियायती मेट्रो पास, छात्राओं के लिए मासिक धर्म अवकाश, चौबीस घंटे रीडिंग लाइब्रेरी, सब्सिडाइज्ड कैंटीन, बेहतर खेल सुविधाएं, मानसिक स्वास्थ्य सहायता, छात्रवृत्ति, इंटर्नशिप और कॅरिअर सपोर्ट जैसे मुद्दे भी उठाए जाएंगे। इ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें