भाजपा नेता एवं मेवात विकास बोर्ड सदस्य आलम उर्फ मुंडल ने कहा कि उनके नाम पर यदि कोई व्यक्ति डंपरों से अवैध वसूली करता है, तो उनके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाही करें उनको तुरंत गिरफ्तार करें।
उन्होंने कहा अवैध रास्तों से डंपरों की आवाजाही रोकने व अवैध खनन रोकने के मामले में वे प्रशासन के साथ हैं। भाजपा नेता आलम ने कहा कि कुछ लोग उन पर झूठे और बे बुनियाद आरोप लगाकर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।
जबकि असलियत यह है कि ऐसे लोग की अवैध वसूली तथा अवैध खनन को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले कुछ लोगों ने राजस्थान के नांगल से सिरसबास, तिगांव वाला रास्ता अवैध रूप से चला रखा था।
जिससे ड़परों की आवा जाही हो रही थी। लेकिन डीएसपी पृथ्वी सिंह ने कड़े प्रयास कर इस अवैध रास्ते को पूरी तरह
से बंद करवा दिया है।
उन्होंने कहा कि अभी भी राजस्थान के नांगल से बडेड़ वाले अवैध रास्ते से डंपरों की बेखौफ आवाजाही हो रही है।