फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की राजधानी में जर्जर सड़कों की वजह से एंबुलेंस में डिलीवरी

Thu, 28 Sep 2017 10:20 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एंबुलेंस में डिलीवरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली में जर्जर सड़कों की वजह से  एक महिला ने चलती एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया। एंबुलेंस में मौजूद पैरामेडिकल स्टाफ ने महिला की डिलीवरी कराई। जच्चा और बच्चा दोनों को महावीर अस्पताल में भर्ती भी कराया।  
विज्ञापन


एंबुलेंस कर्मचारियों के मुताबिक, राजधानी पार्क मेट्रो स्टेशन के समीप फैक्ट्री इलाका है। वहां से बृहस्पतिवार सुबह करीब 6 बजे कॉल कंट्रोल रूम पहुंची, यहां से नजदीकी कैट्स एंबुलेंस को कॉल पहुंचाई गई। कर्मचारियों का कहना है कि फैक्ट्री इलाका होने की वजह से पहले तो एंबुलेंस चालक को पते पर पहुंचने में काफी कठिनाई हुई।

इसके बाद जब महिला और उसके पति को लेकर वे अस्पताल की ओर निकले तो खस्ताहाल सड़क  होने की वजह से उन्हें थोड़ी देर होने लगी। इसी बीच महिला का दर्द तेजी से बढ़ गया। महिला की स्थिति को देख पैरामेडिकल स्टाफ शिवम झा ने तत्परता दिखाते हुए राजधानी पार्क मेट्रो स्टेशन पहुंचने से पहले ही रास्ते में एंबुलेंस को रुकवाया और महिला की डिलीवरी कराई।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय अलका देवी ने एक स्वस्थ्य बेटे को जन्म दिया। फिर ऐहतियात के तौर पर एंबुलेंस चालक ने जच्चा और बच्चा दोनों को भगवान महावीर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, जच्चा बच्चा फिलहाल स्वस्थ हैं।       

...तो पेट्रोल हो जाता खत्म      
एंबुलेंस के ही एक कर्मचारी ने बताया कि ठेका कंपनी हर रोज उनकी एंबुलेंस के लिए एक हजार रुपये देती है, लेकिन इतने का पेट्रोल एक या दो मरीज को लाने में खर्च हो जाता है। बृहस्पतिवार सुबह ऐसा ही कुछ हो सकता था, क्योंकि बुधवार को केवल एक मरीज लेने के बाद एंबुलेंस को खड़ा करना पड़ा था। पेट्रोल निश्चित मात्रा में मिलने से किसी दिन दिल्ली में बड़ी घटना होने की आशंका जताई जा रही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें