फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: राजधानी में डिलीवरी बॉय की चाकू से गोदकर हत्या, एक नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, जानें हत्या का कारण

Tue, 03 Feb 2026 03:38 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में सोमवार रात कहासुनी के बाद एक डिलीवरी बॉय की चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त 22 साल के अरुण राज के रूप में हुई। वारदात को बाइक सवार तीन नाबालिगों ने अंजाम दिया।
विज्ञापन
Delhi Police - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में सोमवार रात कहासुनी के बाद एक डिलीवरी बॉय की चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त 22 साल के अरुण राज के रूप में हुई। वारदात को बाइक सवार तीन नाबालिगों ने अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक हमला करने वाले तीनों नाबालिग है। भागे हुए आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि सोमवार रात करीब 8.15 बजे पांडव नगर के आचार्य निकेतन में चाकूबाजी की घटना की जानकारी पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को अरुण राज घायल अवस्था में मिला। उसके गले और सीने पर चाकू के घाव थे। पुलिस ने तुरंत अरुण को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरुण राज अपने परिवार के साथ पटपड़गंज इलाके में रहता था और डिलीवरी बॉय का काम करता था।

घटनास्थल पर पूछताछ करने पर पता चला कि तीन लोग एक बाइक पर आए और अरुण राज से कहासुनी करने लगे। थोड़ी कहा-सुनी के बाद हमलावरों ने पीड़ित पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसे घायल करने के बाद वहां से भाग गए। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद वहां से साक्ष्य हासिल किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीम गठित की। 
विज्ञापन


टीम ने घटनास्थल और आस-पास के रास्तों की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की। पुलिस आरोपियों की पहचान करने के बाद उनके ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात में शामिल एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। बाकी नाबालिगों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर हत्या के मकसद का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती पूछताछ में रंजिश की बात सामने आई है।

विज्ञापन

रंजिश में बदला लेने के लिए छात्र को चाकू से गोदा

पटेल नगर में पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए नाबालिगों ने 16 साल के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। घायल को उसके पिता ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से घटना को अंजाम देने वाले चार नाबालिगों को पकड़ लिया। इनके कब्जे से चाकू बरामद कर लिया गया है। 

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया 28 जनवरी को पटेल नगर थाना पुलिस को दयानंद मॉडल पब्लिक स्कूल के पास एक छात्र पर चाकू से हमला करने की खबर मिली। 

अस्पताल में भर्ती घायल छात्र ने बताया कि वह बलजीत नगर में रहता है। घटना के समय दयानंद मॉडल पब्लिक स्कूल के पास अपने पिता की स्कूल वैन में बैठा था। पिता दूसरे स्कूल से छात्रों को लेने गए थे। इसी दौरान 3-4 लड़के वहां आए, जिनसे पीड़ित का 5-6 दिन पहले झगड़ा हुआ था। आरोपियों ने किशोर पर हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी आनंद पर्वत इलाके के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें