फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: डिलीवरी बॉय की चाकू मारकर हत्या, सीने पर किए ताबड़तोड़ कई वार

Sat, 16 Aug 2025 03:52 PM IST
विकास कुमार पीटीआई, नई दिल्ली

सार

घटना के बाद अशीष को उनके परिवार वाले तुरंत दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक मेडिकल जांच में उनके सीने के बाईं ओर चाकू से गहरा घाव होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के बाहरी इलाके चंदर विहार में शनिवार रात 12:20 बजे एक 24 साल के डिलीवरी बॉय अशीष वर्मा की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना नशे में हुई झड़प के दौरान पैसे के विवाद को लेकर हुई।

विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी
अशीष की मां के बयान के आधार पर, उनके पड़ोसियों भजन लाल (32) और राकेश (30) को हत्या का आरोपी बनाया गया है। दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उनके खिलाफ उचित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी दीपक विहार, नीलोठी एक्सटेंशन के रहने वाले हैं।

अशीष के सीने पर मारा गया था चाकू
घटना के बाद अशीष को उनके परिवार वाले तुरंत दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक मेडिकल जांच में उनके सीने के बाईं ओर चाकू से गहरा घाव होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

कौन था आशीष
अशीष वर्मा, विकास पुरी के भूडेला गांव में रहते थे और अविवाहित थे। वह एक डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें