फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बाइक खड़ी करने को लेकर बहस में सहकर्मी ने डिलीवरी बॉय को चाकू गोदा

विज्ञापन
विज्ञापन
-निहाल विहार इलाके की घटना, स्टोर के पास बाइक लगाने को लेकर हुआ था झगड़ा
विज्ञापन

-बाद में आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर घर के पास पीड़ित पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर
-पुलिस ने दर्ज किया हत्या का प्रयास का मामला, आरोपियों की तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
निहाल विहार इलाके में बाइक खड़ी करने को लेकर बहस होने पर एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर सहकर्मी डिलीवरी बॉय पर चाकू से हमला कर दिया। घायल की पहचान 28 साल के राज बहादुर के रूप में हुई है। उसका राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस भागे हुए आरोपियों की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक राज बहादुर नांगलोई इलाके में रहता है। वह नांगलोई नजफगढ़ स्थित जनता धर्मकांटा के सामने फ्लिपकार्ट स्टोर पर डिलीवरी बॉय का काम करता है। निहाल विहार थाने में दर्ज प्राथमिकी में उसने बताया कि 31 मई को वह सुबह की पाली में काम कर रहा था। काम करने के बाद वह स्टोर के बाहर बाइक पर बैठा था। तभी स्टोर में काम करने वाला मयंक बाइक से वहां पहुंचा। वह उससे अपनी बाइक हटाने के लिए कहा। इस बात पर दोनों के बीच बहस हो गई। मयंक गाली-गलौच करने लगा। फिर हमला करने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने बीच बचाव करवा दिया। मयंक वहां से चला गया। राज बहादुर ने बताया कि बाद में कुछ लड़कों ने बताया कि मयंक उसपर हमला करने के लिए अमनपुरी मोड़ पर खड़ा है। जिससे वह डर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि वह रात में नांगलोई में ऑर्डर पहुंचाने जा रहा था। तभी पीछे से बाइक सवार दो लोगों ने उसकी पीठ में चाकू घोंप दिया। बाइक की पिछली सीट पर मयंक बैठा हुआ था। उन लोगों ने उसपर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करने लगे। शोर मचाने पर उसका भाई वेद प्रकाश वहां आ गया। मयंक वहां से भाग गया, लेकिन बाइक चला रहा युवक वेद प्रकाश को टक्कर मारने की कोशिश की। वह बाइक से गिर गया और बाइक को मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें