फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस से हाल-बेहाल, अगले सप्ताह हल्की बारिश के आसार, मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट

Mon, 05 Aug 2019 06:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
उमस से बेहाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

राजधानी में बारिश का इंतजार कर रहे लोग रविवार को उमस के कारण बेहाल रहेग। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन गर्मी और उमस ने लोगों को राहत की सांस नहीं लेनी दी। अगले सप्ताह भी दिल्ली में हल्की बारिश के ही आसार हैं। लिहाजा, लोगों को उमस बेहाल करेगी। मंगलवार को दिल्ली में मानसून का औरेंज अलर्ट जारी रहेगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री रहा। सोमवार लेकर शनिवार तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 

इस बीच उमस का स्तर 89 फीसदी रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मंगलवार को दिल्ली में औरेंज अलर्ट जारी रहेगा और इस दौरान गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार और बृहस्पतिवार को बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें