फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गर्मी में दिल्ली की बिजली मांग 8231 मेगावाट पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। बढ़ती गर्मी के बीच बिजली की मांग इस सीजन के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को दिल्ली की अधिकतम बिजली मांग 8231 मेगावाट दर्ज की गई। इस साल पहली बार बिजली की मांग 8000 मेगावाट के पार पहुंची है। राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज गर्मी के कारण लोगों ने कूलर, पंखे और एयर कंडीशनर का अधिक उपयोग किया, जिससे बिजली की खपत बढ़ गई। बिजली वितरण कंपनियों के अनुसार, उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में बढ़ी हुई मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया। अधिकारियों के अनुसार, इस साल मई में बिजली की मांग पिछले सालों की तुलना में अधिक रही है, जो समय से पहले और ज्यादा पड़ रही गर्मी का असर है। इससे पहले 27 अप्रैल को ही दिल्ली में बिजली मांग 7000 मेगावाट के पार पहुंच गई थी, जो पिछले कई सालों में मई महीने में पहुंचती थी। राज्य लोड डिस्पैच केंद्र (एसएलडीसी) के अनुमान के अनुसार, इस साल दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 9000 मेगावाट से भी अधिक हो सकती है। इससे पहले साल 2025 में दिल्ली की अब तक की सबसे अधिक बिजली मांग 8656 मेगावाट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें