फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के नौ माह के शासन में दिल्ली की हालत बिगड़ी : संजय सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
रोड शो में सरकार पर प्रदूषण, बिजली कटौती और फीस वृद्धि को लेकर साधा निशाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने शुक्रवार को नारायणा वार्ड में रोड शो के दौरान भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की नौ महीने की सरकार ने दिल्ली को दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना दिया है और लोग गैस चैंबर जैसी स्थिति में सांस लेने को मजबूर हैं।
संजय सिंह के अनुसार, भाजपा सरकार आने के बाद प्राइवेट स्कूलों ने 80 फीसदी तक फीस बढ़ाई, जबकि केजरीवाल सरकार में स्कूल ऐसा नहीं कर पाते थे। उन्होंने दावा किया कि पहले 24 घंटे बिजली और 200 यूनिट तक मुफ्त सुविधा मिलती थी, जबकि अब चार-चार घंटे की कटौती हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, एमसीडी और एलजी दिल्ली के चारों इंजन खटारा साबित हो रहे हैं। छठ पूजा पर नकली घाट बनाए जाने को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा।
विज्ञापन

संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली की जनता नौ महीने में ही भाजपा सरकार से परेशान हो चुकी है। उनके अनुसार, केजरीवाल सरकार में स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक, मुफ्त बिजली-पानी और महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा जैसी सेवाओं से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन नई सरकार आने के बाद हालात बिगड़ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें