फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली की हवा मध्यम श्रेणी में, एनसीआर में ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी नई दिल्ली में रविवार को वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 163 दर्ज किया गया, जो मध्यम स्तर को दर्शाता है। शुक्रवार की तुलना में इसमें करीब 40 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हवा की दिशा और गति में खास बदलाव न होने के कारण प्रदूषण स्तर स्थिर बना हुआ है।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। अधिकतम मिश्रण गहराई 3100 मीटर और वेंटिलेशन इंडेक्स 30000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड दर्ज किया गया, जो प्रदूषकों के फैलाव में सहायक कारक माने जाते हैं। एनसीआर के शहरों की बात करें तो ग्रेटर नोएडा में सबसे अधिक प्रदूषण दर्ज किया गया, जहां एक्यूआई 232 रहा, जो खराब श्रेणी में आता है। इसके अलावा गुरुग्राम में 227, गाजियाबाद में 202 और नोएडा में 170 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं, फरीदाबाद की हवा अपेक्षाकृत साफ रही, जहां एक्यूआई 149 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। दोपहर तीन बजे पीएम10 का स्तर 173.4 और पीएम2.5 का स्तर 65.1 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। सीपीसीबी के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी बुधवार तक हवा की गुणवत्ता इसी श्रेणी में बने रहने की संभावना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें