फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: अब शास्त्री पार्क में गोली मारकर युवक की हत्या, छानबीन शुरू; फोरेंसिक टीमों ने मौके का किया मुआयना

Sun, 25 Jan 2026 02:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शनिवार रात शास्त्री पार्क में एक शख्स की हत्या कर दी गई। उत्तर पूर्वी जिले के डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि शनिवार रात करीब 11:24 बजे शास्त्री पार्क पुलिस स्टेशन में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली। बुलंद मस्जिद के पास घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि पीड़ित समीर उर्फ मुस्तकीम उर्फ कामू पहलवान (32 वर्ष), पिता अलीमुद्दीन, निवासी बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क, को उसके परिवारवाले पहले ही जेपीसी अस्पताल ले जा चुके थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि बेहद नजदीक से समीर के सिर, पीठ और पेट में पांच गोलियां मारी गईं। परिजन बता रहे कि समीर की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। वह एरिया में बढ़ रहे अपराध को लेकर चिंता करता था। एक समिति बनाने की तैयारी कर रहा था। शनिवार को भी उसने कई लोगों से इसको लेकर बातचीत की थी। उपायुक्त ने बताया कि फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का मुआयना किया और सबूत जुटाए। शास्त्री पार्क पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें