फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Murder: सीढ़ियों पर कूड़ा फेंकने का विरोध किया तो युवक को चाकू गोदकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Mar 2026 04:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

चश्मदीदों के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी 18 साल के सूरज को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मॉडल टाउन के राजपुरा गुड़मंडी स्थित एक घर की सीढ़ियों पर कूड़ा फेंकने के विवाद में बुधवार रात पड़ोसी ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त 24 साल के सुमित के रूप में हुई है। चश्मदीदों के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी 18 साल के सूरज को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सुमित इमारत की पहली मंजिल अपने पिता, माता, बड़े भाई और बहन के साथ रहता था, जबकि आरोपी सूरज इसी इमारत में दूसरी मंजिल पर अपने परिवार के साथ रहता है। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 18 मार्च की रात मॉडल टाउन थाना पुलिस को रात करीब 11.15 झगड़े की सूचना मिली।

पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को पता चला कि सुमित और उसके पड़ोसी सूरज के बीच घर की सीढ़ियों पर कूड़ा डालने को लेकर बहस हुई थी। कुछ देर बाद सूरज अपने कमरे से चाकू लेकर आया और उसने सुमित की पीठ पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान सुमित के भाई अमित कुमार ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसपर भी हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गया। घायलों को हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया।

छानबीन के दौरान सुमित की बहन ने आरोप लगाया कि सूरज ने दूसरी मंजिल से आकर उनके फ्लोर की सीढ़ियों पर कूड़ा फेंक दिया था। जिसका उन्होंने विरोध किया। जिसपर आरोपी की पत्नी और बहन उनसे उलझ गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें