फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में खून: डाबड़ी में झंडा चौक के पास युवक की चाकू घोंपकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 25 Oct 2026 12:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

वारदात रात करीब साढ़े दस बजे की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो से तीन युवकों ने युवक को घेर लिया और उस पर चाकू से कई वार कर दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाबड़ी इलाके में झंडा चौक के नजदीक शनिवार देर रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात रात करीब साढ़े दस बजे की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो से तीन युवकों ने युवक को घेर लिया और उस पर चाकू से कई वार कर दिए। हमले में युवक के पेट और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच है। अभी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान के लिए आसपास के इलाकों में पूछताछ करने के साथ अन्य माध्यमों से भी जानकारी जुटा रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, वारदात से पहले युवक और हमलावरों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक कहासुनी होने के बाद मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि इसी दौरान युवकों ने चाकू निकालकर युवक पर कई वार किए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। द्वारका जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस विवाद की वजह और हत्या में शामिल युवकों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें