लोहे के पुल से ट्रेनों का आवागमन बहाल
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वी जिला प्रशासन के मुताबिक यमुना के सभी संभावित इलाकों में 37 बोटें और 250 बचाव कर्मी तैनात किए गए हैं। बोट के जरिये यमुना क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन के मुताबिक मयूर विहार, प्रीत विहार और गांधी नगर जिलों के तहत आने वाले खादर क्षेत्र से तीन दिनों में 10 हजार लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है।
इन क्षेत्रों में डीएनडी फ्लाईओवर मयूर विहार एक्सटेंशन खेती क्षेत्र, नर्सरी पुश्ता मयूर विहार खादर क्षेत्र, अक्षरधाम मंदिर के पीछे का यमुना क्षेत्र, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन का से जुड़ा खादर क्षेत्र, आईटीओ ब्रिज खादर क्षेत्र, हाथी ठोकर नंबर 10 और 11, ठोकर नंबर-12 शकरपुर, ठोकर 13, 14 और 15, गीता कालोनी ठोकर 16, 17, 18 और 21 शामिल हैं।
नर्सरी पुश्ता पर 50 परिवारों को नहीं मिले शिविर
मयूर विहार नोएडा लिंक रोड पर करीब 50 परिवरों को प्रशासन की ओर से कोई सुविधा नहीं मिल पाई है। ये लोग डीएनडी क्षेत्र में हैं। यहां पर रह रही रानी देवी ने बताया कि सभी लोग खुद की तिरपाल लगाकर रहने की व्यवस्था की है। उन्हें न तो खाना मिल रहा और अन्य सुविधाएं।