फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब छुट्टी पर भेजे गए सीबीआई चीफ आलोक वर्मा के घर पहुंच गई महिला आयोग की टीम, जानिए वजह

Fri, 26 Oct 2018 10:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आलोक वर्मा के घर के बाहर खड़े मीडियाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई के निदेशक आलोक कुमार वर्मा के सरकारी आवास के बाहर पकड़े गए आईबी के चार अधिकारियों का मामला थमा भी नहीं था कि दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की टीम दोपहर बाद उनके वसंत विहार स्थित निजी आवास पर पहुंच गई।
विज्ञापन

2 of 5
आलोक वर्मा के घर के बाहर खड़े मीडियाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
टीम को नौकरानी का काम करने वाली लड़की को मुक्त कराना था। हालांकि, डीसीडब्ल्यू की टीम की गलतफहमी जल्द दूर हो गई और वह सही पते पर पहुंची। आयोग की टीम को वसंत विहार थाना पुलिस ने सुरक्षा उपलब्ध कराई थी।
विज्ञापन

3 of 5
आलोक वर्मा के घर के बाहर खड़े मीडियाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला आयोग की टीम को ब्लाक बी 2/13 से नौकरानी का काम करने वाली लड़की का मुक्त कराना था। इस मकान मालिक का नाम अमिया वर्मा पत्नी आलोक वर्मा है।

4 of 5
alok verma - फोटो : अमर उजाला
आयोग की टीम बी-ब्लाक में आलोक कुमार वर्मा के निजी आवास पर पहुंच गई थी। जब टीम को गलती होने का अंदेशा हुआ तो तुरंत लौटी और सही पते पर पहुंची। यहां से आयोग की टीम ने सुनीता नाम की लड़की को मुक्त कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलोक वर्मा के घर के बाहर खड़े मीडियाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
लड़की का आरोप था कि अमिया वर्मा उसे पैसे नहीं देती है। उसे कहीं जाने नहीं दिया जाता है और काम ज्यादा लिया जाता है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लड़की को छुड़ाने में पुलिस की कोई भूमिका नहीं है। पुलिस ने सिर्फ सुरक्षा उपलब्ध कराई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें