फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस की मदद से पहाड़गंज से 8 नेपाली लड़कियों को कराया मुक्त 

Fri, 12 Oct 2018 05:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पहाड़गंज के होटल से छुड़ाई गई नेपाली लड़कियां
विज्ञापन

दिल्ली महिला आयोग ने एनजीओ व पुलिस की मदद से पहाड़गंज के एक होटल से 8 नेपाली लड़कियों को मुक्त कराया है। इनको देह व्यापार के धंधे में धकेलने के लिए नेपाल से लाया गया था। इनकी खाड़ी देशों में तस्करी की जानी थी। लड़कियों के पास पासपोर्ट भी मिले हैं।

विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग व पुलिस ने पहाड़गंज स्थित ओमेक्स होटल पर छापेमारी कर एक कमरे से इन लड़कियाें को बरामद किया। इनको ईरान व कुवैत भेजने की तैयारी थी। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा कि इसमें होटल की भी मिलीभगत है। इन लड़कियों से होटल में किराया भी नहीं लिया जा रहा था और पासपोर्ट भी एजेंट ने अपने पास रखे हुए थे।

उन्होंने गृह मंत्रालय व नेपाल सरकार से इस अपराध को रोकने का अनुरोध किया है। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि सूचना के आधार पर लड़कियों को होटल से संबंधित थाने में ले जाया गया। पुलिस ने पूछताछ की तो किसी ने भी शिकायत नहीं दी। उल्लेखनीय है कि आयोग ने इससे पहले अगस्त में मैदानगढ़ी, मुनिरका और पहाड़गंज से 73 नेपाली लड़कियों को छुड़ाया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें