मंडोली जेल संख्या 16 में महिला कैदी के साथ रह रही उसकी बेटी कोरोना संक्रमित हो गई है। उसका जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बच्ची के साथ ही उसकी मां भी अस्पताल में है। जेल प्रशासन के मुताबिक बच्ची में कोरोना का लक्षण पाए जाने पर उसका कोविड जांच करवाया गया था। 16 नवंबर को कोरोना संक्रमित होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची की हालत में सुधार हो रहा है।
इससे पहले मंडोली के महिला जेल में कुल 11 संक्रमित हुए थे। जिसमें एक महिला कैदी के साथ रह रहा बच्चा भी शामिल था। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद सभी के ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उसके बाद सभी को जेल में वापस भेज दिया गया। जेल प्रशासन के मुताबिक छह साल से कम उम्र के बच्चों को महिला कैदी के साथ ही रखा जाता है।
जेल महानिरीक्षक संदीप गोयल ने बताया कि फिलहाल एक बच्ची ही कोरोना संक्रमित जिसका जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है।