फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से महिला की गला रेतकर हत्या, पुलिस को आपसी रंजिश का शक

Sat, 20 Jun 2020 06:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहिणी जिले के प्रशातं विहार स्थित राजपुर गांव में शुक्रवार शाम एक महिला की उसके कमरे में गला रेतकर हत्या कर दी। महिला की पहचान 45 वर्षीय सोनिया के रूप में हुई है।  वारदात के समय महिला का बेटा पास के ही पार्क में खेलने गया था।

विज्ञापन


वहीं घटना की जानकारी मिलते ही प्रशांत विहार थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कमरे में सामाना सुरक्षित मिला है। आशंका है कि वारदात में करीबी का हाथ है। फिलहाल प्रशांत विहार पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।   

पुलिस के मुताबिक, सोनिया अपने बेटे दीपक (16) के साथ रोहिणी सेक्टर 9 के राजपुर गांव में किराए पर रहती थी। बेटा सरकारी स्कूल में दसवीं में पढ़ाई कर रहा है। पति करनाल की एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। वह हफ्ते-पंद्रह दिन में परिवार के पास आता-जाता है।  
विज्ञापन


जिस जगह सोनिया रहती थी, वह बेहद संकरा और घनी आबादी वाला क्षेत्र है। शुक्रवार शाम को करीब सात बजे पुलिस को हत्या की कॉल मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। महिला पलंग पर थी और उसका गला धारदार हथियार से रेता हुआ था। तकिए के पास ही 3 हजार रुपए मिले।

घर में बाकी सामान सुरक्षित था। पलंग पर काफी खून बिखरा हुआ था। बेटे दीपक ने पुलिस को बताया, पांच बजे वह पास के ही पार्क में खेलने गया था। पौने सात बजे जब पार्क से लौटा तो उसकी मां का खून से लथपथ हालत में पंलग पर थी। पुलिस को मृतका का मोबाइल घर से नहीं मिला है।

पुलिस ने मामले की सूचना मृतका के पति को देकर उसे करनाल से बुलवा लिया।  पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म की बात से साफ इनकार किया है। हालांक र पूरे प्रकरण की जांच के बाद महिला की हत्या के रहस्य से पर्दा उठ पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें