फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रू-कॉलर पर महिला का नाम देखकर करने लगा अश्लील मैसेज

Mon, 19 Oct 2020 06:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

गुजरात के एक 28 वर्षीय युवक ने ट्रू-कॉलर पर महिला का नाम देखा तो दोस्ती करने के इरादे से अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए। उसने एक दिन तो महिला को आठ से दस मैसेज भेजे। आरोपी को पता नहीं था कि जिसे वह मैसेज भेज रहा है वह 65 वर्षीय वृद्धा है। हौजखास थाना पुलिस ने आरोपी लाड आशीष (28) को तापी, गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। आरेपी को दिल्ली ले आया गया है।

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार 65 वर्षीय वृद्धा सरकारी नौकरी से रिटायर हैं और एक काफी बड़ा एनजीओ चलाती है। वृद्धा को मई महीने में एक युवक व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने लगा। मैसेज दोस्ती करने के अलावा बहुत ही ज्यादा अश्लील व भद्दे थे।

महिला ने इसकी शिकायत हौजखास थाने में की थी। मामला दर्जकर हौजखास थानाध्यक्ष अक्षय की देखरेख में एसआई तालिब खान व एएसआई डूंगर सिंह की टीम ने जांच शुरू की। टीम ने जिस नंबर पर व्हाट्सएप चल रहा था उसकी डिटेल खंगाली। पता लगा कि नंबर गुजरात का है।
विज्ञापन


एसआई तालिब खान अपनी टीम के साथ गुजरात पहुंचे और उन्होंने तापी गुजरात से लाड आशीष को गिरफ्तार कर लिया। तालिब खान आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। आरोपी के मोबाइल से महिला को भेजे गए अश्लील मैसेज मिल गए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी आशीष गुजरात में हुंडई शोरूम में काम करता है। उसने बताया कि वह ट्रू कॉलर पर नंबर देख रहा था। तभी ट्रू-कॉलर पर एक महिला का नाम आया तो वह उस नंबर पर मैसेज भेजने लग गया। वह महिला को पहले से नहीं जातना था और न ही ये जानता था कि महिला की उम्र कितनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें