फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीट्रैप में फंसाकर लोगों से उगाही करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार, ऐसे चलता था रैकेट

Wed, 14 Apr 2021 11:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस की तफ्तीश आगे बढ़ी तो पता चला कि महिला ने व्यापारी के खिलाफ झूठे आरोप लगाए थे। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि कारोबारी पर झूठे आरोप पूनम और सोनिया के कहने पर लगाए थे और 10 लाख की फिरौती की मांग की थी।
विज्ञापन
उगाही करने वाला महिला गैंग गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनीट्रैप में फंसाकर कारोबारियों से पैसों की उगाही करने वाली महिला गैंग का दिल्ली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गैंग की तीनों सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है जिसके बाद कई मामलों के सामने आने की उम्मीद है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी यह मामला तब सामने आया जब गैंग की ही एक सदस्य ने टैगोर गार्डन के एक कारोबारी पर शोषण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई। पुलिस की तफ्तीश आगे बढ़ी तो पता चला कि महिला ने व्यापारी के खिलाफ झूठे आरोप लगाए थे। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि कारोबारी पर झूठे आरोप पूनम और सोनिया के कहने पर लगाए थे और 10 लाख की फिरौती की मांग की थी।

पुलिस ने बताया कि टैगोर गार्डन के कारोबारी का नाम दिनेश चंद महाजन है और आरोपी महिला किरन उसे ब्लैकमेल कर रही थी। जब पुलिस ने जांच के दौरान महिला का मेडिकल कराया तब जाकर उसने हनीट्रैप गिरोह की अन्य महिलाओं सोनिया और पूनम के बारे में बताया कि इन दोनों ने ही उसे कारोबारी के पास भेजा था और उगाही का आधा पैसा देने के लिए कहा था।
विज्ञापन


किरन की दिल्ली महिला आयोग से भी काउंसलिंग कराई गई जिसमें उसने स्पष्ट तौर पर बताया कि उसने दिनेश महाजन के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी और केस वापस लेने के बदले 10 लाख रुपये मांगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें