फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: छेड़छाड़ और पॉक्सो के मामले में फरार चल रही महिला गिरफ्तार, घोषित था 20 हजार का इनाम

Sun, 28 Aug 2022 03:19 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

नौ दिसंबर 2017 को सुल्तानपुरी इलाके में एक नाबालिग ने पुलिस से शिकायत देते हुए कहा था कि चारपाई उठाने को लेकर उसके पड़ोसी प्रदीप ने उसे बुरी तरह पीटा। नाबालिग के साथ मारपीट, गाली-गलौज और छेड़छाड़ की गई। वारदात के दौरान प्रदीप की पत्नी रेखा भी उसके साथ मौजूद रही।
विज्ञापन
पुलिस ने गिरोह की मास्टरमाइंड महिला को गिरफ्तार किया है। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने छेड़छाड़ और पॉक्सो के मामले में पांच साल से फरार चल रही महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रेखा (32) के रूप में हुई है। अदालत ने सुल्तानपुरी के एक मामले में महिला को भगोड़ा घोषित कर दिया था। दिल्ली पुलिस ने रेखा की गिरफ्तारी पर 20 हजार का इनाम घोषित किया था। रेखा पुलिस से बचने के लिए बार-बार अपना ठिकाना बदल रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला को मंगोलपुरी से दबोचा है। रेखा से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि 9 दिसंबर 2017 को सुल्तानपुरी इलाके में एक नाबालिग ने पुलिस से शिकायत दी थी। पीड़िता ने बताया कि चारपाई उठाने को लेकर उसके पड़ोसी प्रदीप ने उसे बुरी तरह पीटा। नाबालिग के साथ मारपीट, गाली-गलौज और छेड़छाड़ की गई। वारदात के दौरान प्रदीप की पत्नी रेखा भी उसके साथ मौजूद रही। इसके बाद नाबालिग को धमकाया भी गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत की तो आरोपी प्रदीप को गिफ्तार कर जेल भेज दिया गया। लेकिन रेखा वहां से फरार हो गई। लोकल पुलिस के अलावा क्राइम बांच की टीम भी उसकी तलाश कर रही थी।

कोर्ट ने रेखा को भगोड़ा घोषित कर दिया। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। छानबीन के दौरान इंस्पेक्टर दीपक पांडेय व अन्य की टीम को सूचना मिली कि वारदात में शामिल महिला रेखा मंगोलपुरी इलाके में आने वाली है। सूचना के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ के दौरान रेखा ने बताया कि वर्ष 2010 में उसकी प्रदीप से शादी हुई थी। लेकिन बाद में प्रदीप को शराब की लत लग गई। वह खुद छोटा-मोटा काम कर घर का खर्चा चला रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें